![]()
SSC Upcoming Exam 2025 Schedule: एसएससी ने सीपीओ और जेई भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों एग्जाम दिसंबर में होंगे।

जेई की परीक्षा खत्म होने के बाद 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ 2025 (पेपर-1) की परीक्षा ली जाएगी। एग्जाम का यह शेड्यूल अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से चेक कर सकते हैं।
| भर्ती का नाम | परीक्षा की तिथियां | स्लॉट बुकिंग की डेट्स |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल), परीक्षा 2025 (पेपर-I) | 03 से 06 दिसंबर 2025 | 10 नवंबर से 13 नवंबर 2025 (रात 11 बजे) |
| दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सेंट्रल पुलिस आर्म्ड पुलिस फॉर्स एग्जामिनेशन, 2025 (पेपर-I) | 09 से 12 दिसंबर 2025 | 17 नवंबर से 21 नवंबर 2025 (रात 11 बजे तक) |
इन दोनों परीक्षाओं के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनके पास अब तैयारी के लिए एक महीने से भी कम टाइम है। ऐसे में अब जी जान से जुट जाएं। एग्जाम शेड्यूल देखकर आपको जो तिथि परीक्षा के लिए ठीक लगती है और आप उसका स्लॉट ऊपर बताई डेट्स में बुक कर सकते हैं। एसएससी परीक्षा का स्लॉट बुक करने के लिए आपको पहले अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करना होगा। फिर संबंधित भर्ती के सेक्शन में आपको एग्जाम डेट बुक करने का विकल्प मिलेगा।
एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड कब आएगा?
परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थियों की सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड भी देखने के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप और 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। ऐसे में 03 दिसंबर से जेई की परीक्षा के लिए 30 नवंबर को और सीपीओ के लिए 5-6 दिसंबर को प्रवेश पत्र आ सकते हैं।






