![]()
सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर का अजीबोगरीब और अनुचित बर्ताव देखने को मिला। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही एक विदेशी महिला (गोरी मैडम) उसके ऑटो में बैठती है, ड्राइवर अचानक अजीब हरकतें करने लगता है। वह न केवल उन्हें घूरता है, बल्कि अपने दोस्तों को वीडियो कॉल करके महिला को दिखाने की कोशिश भी करता है। यह पूरी घटना देखकर महिला घबरा जाती है, जबकि राहगीर और सोशल मीडिया यूजर्स इस ड्राइवर की हरकत पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने इस तरह के बर्ताव को महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है और ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
![]()
दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक ऑटो ड्राइवर ने सफर के दौरान दो महिलाओं के साथ ऐसी हरकत की, जिससे वे डर और गुस्से से भर गईं। जानकारी के मुताबिक, मॉडल और इंफ्लूएंसर केसेनिया शकीरजियानोवा अपनी एक दोस्त के साथ ऑटो में सफर कर रही थीं, जब ड्राइवर ने अचानक अपने फोन से वीडियो कॉल लगाकर उन्हें अपने दोस्त को दिखाना शुरू कर दिया। यह सब देखकर महिलाएं हैरान रह गईं और उसे रोकने की कोशिश करने लगीं, लेकिन ड्राइवर अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, और लोग इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने महिला सुरक्षा और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
ये क्या हरकत है?
ऐसा करना बंद करो…
ऑनलाइन कैब बुक कर लो…
![]()
ऑटो ड्राइवर की इस हरकत को लोग दो पैमानों पर जज कर रहे हैं। एक तरफ जहां यूजर्स का कहना है कि इस तरह की चीजों से बचने के लिए इन्हें ऑनलाइन कैब बुक करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर लोग यह भी कह रहे है कि हो सकता है, ऑट्रो ड्राइवर ने सच में पहली बार किसी विदेशी को बैठाया हो और वह खुश हो। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए ‘कॉल द पुलिस’ तक लिख दिया।
वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मैं आपको सलाह दूंगा कि आप Uber या ऑनलाइन टैक्सी ले लें। तीसरे यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं गोरी स्किन की पूजा करना। चौथे यूजर ने कहा कि मुझे लगता है कि वह गलत उद्देश्य से ऐसा नहीं कर रहा है, वह तो केवल अपने दोस्त को दिखा रहा है कि उसके टुक टुक में गोरे लोग बैठे हैं।






