5 रुपये के हैं ये पीले दाने, डायबिटीज में दवा से कम नहीं, 15 दिन में निकाल फेंकेंगे पेट में सड़ रहा मल


Loading

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप रोजाना करीब 15 दिन तक मेथी का पानी पीते हैं, तो शरीर में छोटे लेकिन असरदार बदलाव दिखने लगते हैं जैसे ऊर्जा बढ़ना, पाचन सुधरना और त्वचा का निखरना।

methi seeeds water benefits

किचन में रखे मसाली सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाते बल्कि इनमें ऐसे गुण होते हैं, जो छोटी से लेकर कई बड़ी बीमारियों को ठीक करने और आपको उनसे बचा सकते हैं। बस आपको इनका सही इस्तेमाल करना आना चाहिए। ऐसा ही एक मसाला मेथी के दाने हैं। आप इन छोटे पीले दानों का खाने में जरूर इस्तेमाल करते होंगे। क्या आप जानते हैं कि मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर अगले दिन उसे पीने और दानों को चबाने से आपकी सेहत को अनगिनत लाभ हो सकते हैं?

मेथी के फायदे? पुराने समय से ही मेथी का इस्तेमाल पाचन सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए किया जाता रहा है। न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा का मानना है कि मेथी के छोटे-छोटे पीले दाने फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई तत्वों से भरपूर होते हैं जो शरीर को अंदर से साफ और मजबूत बनाते हैं।

अगर आप रोजाना करीब 15 दिन तक मेथी का पानी पीते हैं, तो शरीर में छोटे लेकिन असरदार बदलाव दिखने लगते हैं जैसे ऊर्जा बढ़ना, पाचन सुधरना और त्वचा का निखरना। चलिए जानते हैं मेथी के दाने किस तरह आपके लिए फायेमंद हो सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म को करता है एक्टिव

मेथी का पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को हल्के लेकिन असरदार तरीके से बढ़ाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व डाइजेस्टिव एंजाइम को सक्रिय करते हैं और फैट ब्रेकडाउन में मदद करते हैं। जो लोग इसे नियमित रूप से पीते हैं, उन्हें ब्लोटिंग कम महसूस होती है और पाचन हल्का लगता है। एक अध्ययन में भी बताया गया है कि मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को संतुलित करने में मदद करता है।

पेट को साफ और शांत रखता है

पेट को साफ और शांत रखता है

मेथी में मौजूद फाइबर गट यानी पाचन तंत्र की सफाई करता है। यह टॉक्सिन्स निकालता है, कब्ज से राहत देता है और एसिडिटी को शांत करता है। खाली पेट इसे पीने से पेट की भीतरी परत पर एक सुरक्षात्मक परत बनती है, जिससे मसालेदार या तैलीय भोजन से होने वाली जलन कम होती है। दो हफ्तों में पेट हल्का और शांत महसूस होने लगता है।

त्वचा के लिए भी फायदेमंद

त्वचा के लिए भी फायदेमंद

मेथी के पानी में मौजूद डिटॉक्सिफाइंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर से गंदगी और अतिरिक्त तेल बाहर निकालते हैं, जिससे पिंपल्स और स्किन प्रॉब्लम्स में कमी आ सकती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं को प्रदूषण और तनाव से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। धीरे-धीरे त्वचा का रंग और बनावट भी बेहतर दिखने लगती है।

हार्मोनल बैलेंस और हाइड्रेशन में मदद

हार्मोनल बैलेंस और हाइड्रेशन में मदद

मेथी के दानों में कुछ तत्व ऐसे होते हैं जो एस्ट्रोजन हार्मोन की तरह काम करते हैं। इससे महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस, मूड स्थिरता और पीरियड्स के दौरान होने वाली असुविधा में राहत मिल सकती है। भिगोई हुई मेथी में मौजूद जेल जैसा फाइबर शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है और थकान व ड्राईनेस को कम करता है।

कैसे बनाएं मेथी का पानी

कैसे बनाएं मेथी का पानी

एक चम्मच मेथी के दाने रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें।
सुबह खाली पेट यह पानी छानकर पी लें।
चाहें तो पानी को हल्का गुनगुना करके पी सकते हैं।
कुछ लोग भीगे हुए दानों को भी चबाकर खाते हैं, जिससे फाइबर की मात्रा बढ़ती है।
यह उपाय 15 दिन तक रोजाना किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर