‘बड़का नेता सब नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है, निर्दलीय लड़ेंगे’, बड़बोले MLA गोपाल मंडल के नए बोल


Loading

Gopal Mandal News : बिहार में सीएम नीतीश कुमार के दुलरुआ विधायक कहे जाने वाले गोपाल मंडल को इस चुनाव दुलार नहीं मिला। उन्हें इस बार पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया। लिहाजा फिर से बड़ी-बड़ी बातें करते हुए गोपाल मंडल ने निर्दलीय मैदान में उतरने का मन बना लिया है।

gopal mandal dharna

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल का टिकट कटने से सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने उनकी जगह बुलू मंडल पर भरोसा जताया है। टिकट कटने से नाराज गोपाल मंडल ने अब निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।

बड़का नेता सब नीतीश कुमार को किया हाईजैक- गोपाल मंडल

गोपाल मंडल ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मेरा टिकट कैसे कट गया। नीतीश कुमार मुझे जेडीयू में लाए थे और उन्होंने ही मेरा समर्थन किया था। लेकिन, अब नीतीश कुमार को पार्टी का बड़का नेता सब हाईजैक कर लिया है। उन्हें दिग्भ्रमित किया जा रहा है। उनके आसपास अब सिर्फ सवर्ण जाति के लोग बैठते हैं, अतिपिछड़ा वर्ग के लोग नहीं।’

कोई गोली मारेगा तो उसको चुम्मा थोड़े लेंगे- गोपाल मंडल

गोपाल मंडल ने अपनी बेबाकी के लिए मशहूर शैली में कहा, ‘मैं थोड़ा बड़बोला हूं, जो बात है, उसे सीधे बोल देता हूं।’ उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी बयान दिया और कहा, ‘मैं हमेशा पिस्तौल या राइफल रखता हूं। अगर कोई मुझे गोली मार दे, तो क्या मैं चुप रहूंगा या चुम्मा लूंगा?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर