स्व.पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पुण्य तिथि पर शांति यज्ञ करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। और भंडारे का आयोजन किया।


Loading

लेखराज कौशल

हापुड़/समाजवादी पार्टी कार्यालय हापुड पर जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में मां.नेताजी मुलायमसिंह यादव जी की पुण्य तिथि पर शांति यज्ञ कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवन गाथा पर प्रकाश डाला गया ! तथा श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया । संचालन पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट ने किया ।

 

जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का जन्म सैफई में 22- 11-1939 को हुआ था ! बाल्यावस्था से ही नेताजी मुलायम सिंह यादव जी बुद्धिमान और बलशाली थे !मास्टर ऑफ आर्ट एवं बीटीसी की परीक्षा ग्रहण करने के बाद अध्यापक का क्षेत्र चुना ! तथा अध्यापन काल में ही छुआ छूत बाल विवाह अनमोल विवाह नशाखोरी मृत्यु भोज का विरोध किया ! मुलायम सिंह यादव जी बचपन से ही लोहियाल्या जी से प्रभावित थे ! मुलायम सिंह यादव जी के तेज  उत्साह, ओजस्विता, ओर संगठन शक्ति से बड़े बड़े नेता प्रभावित थे ।

सर्वहारा के सिद्धांत पर चलकर समाजवादी विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपना जीवन पिछड़े दलित शोषित वंचित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों किसानों को सामर्थ्यवान बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया ! नेताजी ने *पिछड़े दलित किसानों का यह सत्य अहिंसक पावन रथ! सब राहों से राह निराली सच्चा पथ है लोहिया पथ! अविरल गति से चलते जाते लेकर के विकाश का रथ।

पीछे मुड़कर कभी न देखा चले मुलायम लोहिया पथ* का नारा सार्थक किया ! राजनीति के क्षेत्र में उच्च जाति के वर्चस्व को दरकिनार करते हुए पिछड़ों दलित शोषितों को एक मंच पर लाने का काम किया ! तथा समाजवादी पार्टी के जनक मा.श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी ने काशीराम जी के साथ मिलकर राजनीतिक क्षेत्र में उच्च जाति के वर्चस्व को धूल चटाने का काम किया उस समय एक नारा मिले मुलायम काशी राम हवा में उड़ गए जय श्रीराम* के नारे ने पिछड़े दलित शोषित को राजनीतिक अधिकारों में अपना स्थान दिलाने के लिए मुलायम सिंह यादव एवं काशी राम जी की जोड़ी प्रचलित हो गई तथा उच्च जाति के लोगों ने इस जोड़ी को तोड़ने का भरपूर प्रयास किया तभी से धर्म और जाति के आधार पर बांटने वालों की नीद उड़ गई और बांटो ओर राज करो* की नीति पर चलकर दलित शोषित गरीब मजदूर किसान लोगों के राजनीतिक वर्चस्व को समाप्त करने के षड्यंत्र रचने शुरू कर दिए तथा अपने दुर्भावना पूर्ण उद्देश्य में सफल होकर सन 2014 से सत्ता पर कब्जा करके देश की जनता के अधिकारों पर कुठाराघात कर रहे है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने अपने सतत प्रयास से पुन नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के सपने को पूरा करने के लिए कार्य करते हुए भाजपा को उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर करने के लिए पी डी ए का नारा दिया है जिससे भाजपा में बौखला है ! वो दिन दूर नहीं जब pda पिछड़ा दलित शोषित किसान मजदूर अल्पसंख्यक अपने राजनीतिक संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए देश का महापुरुषों के सपने को साकार करके सत्ता हासिल करेगा ! आज की तारीख समाजवादी लोग कभी नहीं भूल पाएंगे समाजवादी विचारधारा की आगे बढ़ाने वाले महान नेता जी मुलायम सिंह यादव जी हमें छोड़कर चले गए 10 अक्टूबर का दिन समाजवादियों के लिए अत्यंत कष्टकारी है लेकिन समाजवादी लोग श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के पद चिन्हों पर चलकर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे नेताजी हमारे प्रेरणाश्रोत है तथा आज भी हमारी सांसों में बसे हैं नेताजी की पुण्य तिथि पर हम समाजवादी कार्यकर्तागण संकल्प लेते हे कि उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे!

इस अवसर पर पूर्व मंत्री भूषण त्यागी, तेजपाल प्रमुख,आदेश गोस्वामी, राजेश यादव , अय्यूब सिद्दीकी, इकबाल कुरेशी,जयवीर सिंह तोमर , फारुख प्रधान, सद्दाम कुरेशी , अख्तर मलिक , लवी तोमर, शहजाद चौधरी , हसीन चौधरी , करो अहमद , पदम सिंह जाटव, उम्मेंद कुरेशी , कमाल मंसूरी , वसीम मेवाती , अफसर, विनीत त्यागी , अरशद , हम्मादमतीन , मोहित राघव , आफताब मसूदी , रोहित जाटव गौरव गोयल , संजय अग्रवाल , कैफ चौधरी, सचिन पंडित, मोहसिन सलमानी, इदरीश , महेंद्र तोमर , हेमंत गुप्ता, अवधेश त्यागी , नईम , तंवर , यशी यादव , अफसाना,रेशमा यादव, रेशमा अंसारी, प्रीति रानी एडवोकेट पुरुषोत्तम वर्मा आदि मौजूद रहे !

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर