हृदेश कुशवाहा ने 21 मतों से जीत दर्ज की:सिरसिया कला में सरकारी राशन दुकान का चयन


Loading

सरकारी राशन की दुकान के चयन के लिए चुनाव संपन्न हुआ। - Dainik Bhaskar

नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के सिरसिया कला गांव में सोमवार को सरकारी राशन की दुकान के चयन के लिए चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में हृदेश कुशवाहा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुनैना गुप्ता को 21 मतों से हराकर जीत हासिल की।

हृदेश कुशवाहा को कुल 596 मत मिले, जबकि सुनैना गुप्ता के पक्ष में 575 मत पड़े। चुनाव प्रक्रिया भारी पीएसी बल की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

गांव की पुरानी राशन दुकान को अनियमितताओं के कारण निलंबित कर दिया गया था। इसके चलते ग्रामीणों को राशन लेने के लिए बंसतपुर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी।

इससे पहले 25 अगस्त को हुए चुनाव में विवाद के बाद पुनः मतदान कराने का निर्णय लिया गया था। इस बार खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राम खिलावन सेठ, सप्लाई इंस्पेक्टर अमरजीत पटेल, एसआई प्रमोद गौतम और हल्का दरोगा संदीप यादव की मौजूदगी में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

परिणाम घोषित होने के बाद ग्रामीणों ने विजयी प्रत्याशी हृदेश कुशवाहा का फूलमाला पहनाकर और लड्डू खिलाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब उन्हें गांव में ही समय पर राशन मिल सकेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर