भारतीय किसान यूनियन(बाबा) पंजाब के लिए चौथी मदद भेजेगी। एक सप्ताह चलेगा मेडिकल कैंप।


Loading

 

भारतीय किसान यूनियन बाबा पंजाब के लिए चौथी मदद भेजेगी।
एक सप्ताह चलेगा मेडिकल कैंप।

लेखराज कौशल

हापुड़/ भारतीय किसान यूनियन बाबा के राष्ट्रीय कार्यालय हापुड़ स्थित से चौथी बार पंजाब के लिए मदद देने जाएगी और इस बार केवल औषधि ही पंजाब भेजी जाएगी भारतीय किसान यूनियन बाबा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहसिन उर्फ बबलू भैया ने कहा कि पंजाब में आई आपदा के लिए जो पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा हो गया है उसे एकता और भाईचारे की मिसाल ने पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा दिया है इस आपदा में समस्त किसान संगठनों ने बढ़-चलकर हिस्सा लिया और जो बची हुई कसर रह गई थी उसको हमारे माननीय चौधरी राकेश टिकैत जी द्वारा पूरा किया जा रहा है सिसौली स्थित किसान भवन से हर दूसरे दिन राहत सामग्री भेजी जाती है इसी के साथ एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन बाबा ने पंजाब जाने का निर्णय लिया है और पंजाब जाकर के जो बाढ़ ग्रस्त इलाके हैं उनमें अपना मेडिकल कैंप लगाएंगे और उस मेडिकल कैंप की अवधि कम से कम एक सप्ताह तक होगी लगातार रात दिन वह कैंप एक सप्ताह तक चलेगा तो मैं भारतीय किसान यूनियन बाबा के सभी सम्मानित साथियों से निवेदन करता हूं इस बार हम पंजाब के लिए औषधि लेकर जाएंगे जो भारतीय किसान यूनियन बाबा से जो भी साथी मेडिकल लाइन से जुड़े हुए हैं वह अपना अपना योगदान दें वह जयपुर से हमारे साथी डॉक्टर नजमुद्दीन जी द्वारा कुछ औषधीय राष्ट्रीय कार्यालय पर भेज दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर