![]()
![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शुक्रवार को 5000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा दुर्गापुर, स्टील सिटी होने के साथ ही भारत की श्रमशक्ति का भी एक बड़ा केंद्र है। भारत के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है, और आज इसी भूमिका को मजबूत करने का हमें अवसर मिला है। थोड़ी देर पहले यहां 5,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये सभी परियोजनाएं यहां की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी और गैस-आधारित परिवहन तथा अर्थव्यवस्था को बल देंगी।

भारत का विकसित बनाने का दिया मंत्र:

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा है। इसके पीछे भारत में दिख रहे वो बदलाव हैं जिन पर विकसित भारत की इमारत का निर्माण हो रहा है।इन बदलावों का एक बड़ा पहलू भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर है। उन्होंने कहा कि हमें 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। हमारा रास्ता है- विकास से सशक्तिकरण, रोजगार से आत्मनिर्भरता, संवेदनशीलता से सुशासन।






