भिवानी में फिरौती मांगने वाले 3 गिरफ्तार:2 नाबालिग शामिल; रेकी करके फोन नंबर लिया, दुकानदार से मांगे 1 लाख रुपए


Loading

गिरफ्तार किया गया आरोपी। - Dainik Bhaskar

भिवानी जिले में एक दुकानदार से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इनमें से 2 नाबालिग हैं और एक युवक बालिग हैं। आरोपियों ने पहले दुकान के बाहर रेकी की, इसके बाद मोबाइल फोन नंबर लिया और फिर उस नंबर पर कॉल करके एक लाख रुपए की मांग की। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि 21 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस चौकी दिनोद गेट में प्यारे लाल हलवाई मिष्ठान भंडार के संचालक विजय कुमार बंसल ने शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा कॉल करके एक लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है और फिरौती ना देने पर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए गए।

डीएसपी महेश कुमार।

3 आरोपी गिरफ्तार इसके लिए तीन टीमों का गठन किया, जिनमें एक टीम साइबर सहायता के लिए, दूसरी टीम आरोपियों की तलाश के लिए और तीसरी टीम शिकायतकर्ता से इनपुट प्राप्त करने के लिए लगाई गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिटी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों में 2 नाबालिग हैं। वहीं एक आरोपी ढाणा रोड निवासी युवराज है। वहीं आरोपियों से उनके मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। जिन्होंने रेकी करके दुकानों के बोर्ड से शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर लेकर गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर