लेखराज कौशल
हापुड़/ समाजवादी पार्टी की तावड़तोड़ मेहनत और अथक प्रयास से हापुड़ की छात्रा को लैपटॉप मिल सका जिससे छात्रा ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए समाजवादी पार्टी हापुड़ का और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का शुक्रिया अदा किया।
जिला समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सांसद कन्नौज के द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश में लाखों छात्र व छात्राओं को शिक्षा में क्रांति लाने के लिए H P कंपनी के लैपटॉप दिए गए थे लेकिन आज भाजपा सरकार ऐसा नहीं कर पा रही है और आज हापुड़ की होनहार छात्र पायल चुग को समाजवादी पार्टी हापुड़ के संघर्षील वक्रांतरकारी पदाधिकारीगण के अथक प्रयासों से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर भुर्जी , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंह , बिलाल सैफी जिला महासचिव, संजय सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, पीयूष वाल्मीक प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा, रविंद्र यादव जिला अध्यक्ष छात्र सभा, बुद्ध प्रकाश, दीपिका चुग प्रदेश सचिव महिला सभा, आसिफ चौधरी के प्रयासों से HP कंपनी का लगभग 45000 मूल्य का लैपटॉप राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के द्वारा उपलब्ध कराया गया और छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की गई जनपद हापुड़ की समाजवादी पार्टी हापुड़ की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के द्वारा दी गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।