कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागे लू’, भोजपुरी गाना नहीं बजाया तो बार में चलने लगी ताबड़तोड़ गोलियां


Loading

Ranchi bar firing

राजधानी के बार में आए दिन मारपीट और गोलीकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं। देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रेविटी नाम के बार में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि इसमें किसी को गोली नहीं लगी। गोली कांड को लेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद गोली चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

भोजपुरी गाना नहीं बजाया तो चला दी गोली

ग्रेविटी बार में बुधवार की रात भोजपुरी गाना बजाने की डिमांड की गई थी। लेकिन भोजपुरी गाना नहीं बजाया गया। जिससे आक्रोशित होकर बात के बाहर सीढ़ियों पर हवाई फायरिंग की गई।इस मामले को लेकर बार संचालक के द्वारा कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें अज्ञात के द्वारा गोली चलाने के बात बताई गई और यह भी बताया गया कि अगर किसी कस्टमर को गोली लग जाती तो बड़ी घटना घट सकती थी। ऐसे में आरोपी के खिलाफ कार्यवाई की जाए।

बार में दो बार चली गोली

कोतवाली इंस्पेक्टर आदिकांत महतो ने बताया कि देर रात बार में गोली चली थी। जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराया गया था और उसी के तहत गोली चलाने वाले युवक राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक रिवाल्वर, एक खाली खोखा और 21 जिंदा गोलियां बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई गई थी। आरोपी बिहार के नालंदा का रहने वाला है और वर्तमान में रांची के पीएचडी कॉलोनी में रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

एक बार में तो हो चुका मर्डर

इससे पहले भी राजधानी रांची के एक्सट्रीम स्पोर्ट बार में पिछले वर्ष मई महीने में एक गोली कांड हो चुका है। जिसमें एक आक्रोशित कस्टमर के द्वारा बार के डीजे संदीप प्रमाणिक को गोली मार दी गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी। आरोपी गोली कांड को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। हालांकि रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और उसे जेल भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर