वल्लभ भवन का होगा रिनोवेशन, 86 करोड़ के बजट से इसी महीने शुरू होगा काम


Loading

vallabh bhawan bhopal renovation news

वल्लभ भवन की पुरानी इमारत का नवीनीकरण इस महीने से आरंभ होने जा रहा है। यह प्रक्रिया पांचवें मंजिल से शुरू होगी, जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी तथा कर्मचारी पहले कार्यरत रहे हैं।

Bhopal News: भोपाल स्थित वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग का रेनोवेशन इसी माह शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत भवन के पांचवें मंजिल से होगी, जहां नई बिल्डिंग बनने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम सचिवालय का दफ्तर हुआ करता था। इसके बाद चौथे, तीसरे, दूसरे, पहले और फिर ग्राउंड फ्लोर का कायाकल्प किया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को 19 विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर लोक निर्माण विभाग और जीएडी रजिस्ट्रार को समन्वय बनाकर काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। रिनोवेशन के दौरान पुराने भवन की फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिसिटी लाइनों को पूरी तरह व्यवस्थित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि ठेकेदार जुलाई के अंतिम सप्ताह में काम शुरू करेगा। पहले एक अस्थायी डंपिंग यार्ड बनाया जाएगा, जिसमें पुराने फर्नीचर व सामग्री रखी जाएगी। इस पूरे काम पर 86.08 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 49.76 करोड़ सिविल वर्क और 36.32 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिकल वर्क पर खर्च किए जाएंगे।

रिनोवेशन के तहत वल्लभ भवन-2 और 3 की तर्ज पर केबिन बनाए जाएंगे। सभी कमरों में सेंट्रलाइज्ड एसी, एलईडी लाइटिंग और वीआरवी सिस्टम लगाया जाएगा। टॉयलेट्स मॉड्युलर होंगे और भवन की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ग्रीनरी का भी ध्यान रखा जाएगा।

फायर सेफ्टी के लिए 10 पंप लगाए जाएंगे, जिसमें 2 इलेक्ट्रिक, 6 जॉकी और 2 डीजल पंप शामिल होंगे। एक फ्लोर का काम तीन से चार माह में पूरा होगा और पूरे भवन का कायाकल्प दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान विभागों की शिफ्टिंग होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर