![]()
लेखराज कौशल
हापुड़/सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच-24 पर गंगा एक्सप्रेसवे के पास बाइक और ऑटो की भिड़ंत में पिता पुत्री हुए गंभीर रूप से घायल। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती जहां चिकित्सकों ने उनके हालात को देखते हुए मेरठ के लिए किया रेफर।

आपको बता दें कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लहडरा निवासी पिंटू अपनी पुत्री सृष्टि और वृष्टि के साथ बाइक से सवार होकर सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में अपनी बहन पुष्पा का सिंधारा देने के लिए आया हुआ था।
जिसमें सिंधारा देकर वापस लौटते समय कावड़ यात्रा के चलते वन वे ट्रैफिक होने को लेकर एन एच-24 पर गंगा एक्सप्रेसवे पुल के पास ऑटो और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत होने पर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें पिंटू और पुत्री सृष्टि और वृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखैडा पहुंचा। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार देने के उपरांत पिता पुत्री तीनों को मेरठ के लिए रेफर किया गया






