गुरदासपुर पहुंचा मशहूर Bollywood Actor, बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ


Loading

जाब के कई जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। हजारों परिवारों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के कई जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। हजारों परिवारों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इस मुश्किल घड़ी में आम जनता, कई संस्थाएं व पंजाबी कलाकारों सहित बॉलीवुड एक्टर भी मदद का हाथ बढ़ा रहे है। वहीं बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा आज गुरदासपुप पहुंचे।

 

 

इस दौरान एक्टर रणदीप हुड्डा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की, जिसमें कपड़े, भोजन और अन्य जरूरी सामान शामिल था। वहीं रणदीप हुड्डा ने पीड़ितों का हाल-चाल जाना और उनकी परेशानियां भी सुनी। उन्होंने पीड़ितों को कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं और हर संभव मदद करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने रणदीप हुड्डा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

बता दें कि पंजाब में लगातार बारिश और बांध टूटने से आई बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। इससे पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा, पंजाबी गायक और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, सुनंदा शर्मा, शहनाज गिल, गुरदासमान सहित अन्य कलाकारों द्वारा मदद भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर