ससुरालियों ने किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज


Loading

गढ़मुक्तेश्वर। पत्नी को ससुराल से लिवाने गए एक युवक पर ससुराल पक्ष के लोगों ने छुरी से हमला कर जान से मारने की कोशिश की, इतना ही नहीं हमले में बचने पर युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास भी किया गया। किसी तरह जान बचाकर भागे पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 विवाद के बाद बढ़ा मामला, जान से मारने की कोशिश

चौधरियान मोहल्ला निवासी अरबाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मोहल्ले की ही एक युवती से हुई थी। कुछ समय पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। शनिवार को वह उसे वापस लिवाने गया, जहां उसकी सलहज से किसी बात पर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि सलहज ने उस पर छुरी से हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसे पकड़कर उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगाने का प्रयास किया। अरबाज ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

 पुलिस कर रही जांच, आरोपी फरार

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर