कुल्लू में नदियों का जलस्तर बढ़ा:मंत्री और अधिकारी फंसे, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह


Loading

कुल्लू में ब्रह्मगंगा, सैंज घाटी, बंजार में हॉर्न घाट, सोलंग नाला और पागल नाला में जलस्तर बढ़ा। - Dainik Bhaskar

कुल्लू में मानसून की पहली बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मणिकर्ण में ब्रह्मगंगा, सैंज घाटी, बंजार में हॉर्न घाट, सोलंग नाला और पागल नाला में जलस्तर बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को नदियों और नालों के पास जाने से मना किया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

बंजार में आयोजित किसान मेले में शामिल होने गए मंत्री चंद्र कुमार जलजमाव के कारण वहीं फंस गए हैं। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क साईं रोपा में चल रहे विश्व धरोहर उत्सव के मुख्य अतिथि राजेश धर्मानी और कुल्लू के जिलाधीश भी सड़क बंद के कारण वहां रुके हुए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने को कहा है। राहत और बचाव दल आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर