![]()
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अशोभनीय पोस्टर लगाने पर सपा में उबाल, SSP से FIR की मांग।

लेखराज कौशल
हापुड़।जनपद हापुड़ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध कुछ असामाजिक तत्वों और षड्यंत्रकारियों द्वारा अशोभनीय पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस घृणित कृत्य को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।मामले के विरोध में आज समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने दी कड़ी चेतावनी
जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कड़े शब्दों में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह की ओछी हरकत और षड्यंत्र किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि ओछी मानसिकता वाले षड्यंत्रकारियों को बेनकाब कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, अन्यथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और इसके गंभीर परिणाम होंगे।
ज्ञापन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद।
एसएसपी कार्यालय पर ज्ञापन देने के दौरान अयूब सिद्दीकी, मो. बिलाल, संजय गहलोत, प्रताप चौहान, अरुण ढाका, राजेश यादव, रविंद्र यादव, दीपिका, रेशमा यादव, यशी यादव, मुन्नी यादव, अंजू, संजय अग्रवाल, अब्दुल, आदेश गोस्वामी, फारूक प्रधान, श्याम सुंदर, ललित सिंह, अमित शर्मा, संजय सिंह यादव सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






