मट्टेश्वर धाम पहुंचे डीएम व एसपी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश


Loading

मनीष कुमार सिंह,

सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध मटेश्वर धाम, कांठो में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार  को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। ब्रीफिंग में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों सहित संबंधित कर्मी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे। संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान मटेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।ब्रीफिंग में श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल संज्ञान लेने तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही मंदिर परिसर में स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त सहरसा,अपर समाहर्ता सहरसा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर सहित अन्य कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर