पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के तहत सहरसा में भव्य सोलर मेला आयोजित


Loading

मनीष कुमार सिंह,

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सहरसा में भव्य सोलर मेला आयोजित।

 

सहरसा : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी “पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना” को जन-जन तक पहुँचाने एवं सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग, सहरसा द्वारा शुक्रवार को विकास भवन, सहरसा में भव्य सोलर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बिजली उपभोक्ताओं, जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों में जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सस्ती एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से आम नागरिक अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं, जिससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।
मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने सौर ऊर्जा से संबंधित नवीन तकनीकों, रूफटॉप सोलर सिस्टम, सोलर पैनल की कार्यप्रणाली, रखरखाव, सुरक्षा मानकों तथा ऊर्जा संरक्षण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी साथ ही स्थापना की प्रक्रिया तथा उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों की जानकारी भी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहरसा,श्री गौरव कुमार ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर सिस्टम स्थापित करें और स्वच्छ ऊर्जा अभियान को सफल बनाएं।
कार्यक्रम में बताया गया कि पीएम सूर्य घर योजना न केवल बिजली उपभोक्ताओं के आर्थिक बोझ को कम करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आज के समय की सबसे विश्वसनीय एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा है और इसका अधिकाधिक उपयोग देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना उपभोक्ताओं के आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।मेले में विशेषज्ञों एवं तकनीकी टीम द्वारा सोलर पैनल की स्थापना, कार्यप्रणाली, रख-रखाव, लागत, अनुदान (सब्सिडी) तथा इससे होने वाले आर्थिक लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। मेले की विशेषता यह रही कि इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे वे तुरंत आवेदन कर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया शुरू कर सके। विभिन्न अधिकृत वेंडर्स एवं एजेंसियों ने भाग लेकर उपभोक्ताओं को उपयुक्त सोलर समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, सहरसा, श्री निशांत कुमार, सहायक विद्युत अभियंता सहरसा शहरी सुशील कुमार सुधांशु, सहरसा ग्रामीण बिजेंद्र कुमार, सौरबाजार सुशील कुमार, प्रशासी पदाधिकारी श्री राजेश झा, सहायक प्रबंधक प्रभाष देव आई टी मैनेजर एवं सभी कनीय विद्युत अभियंता और सभी विभाग के कर्मचारी और सभी मानव बल लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर