श्रीमती कुमारी तोसी ने प्रभारी जिला एवं सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी का पद भार ग्रहण किया


Loading

सहरसा: समाहरणालय, सहरसा स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में बृहस्पतिवार को  कुमारी तोसी ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री सुजीत कुमार बरनवाल जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के प्रभार का निर्वहन कर रहे थे।

 

पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्रीमती कुमारी तोसी ने कहा कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन तक सही एवं समय पर सूचनाएं पहुंच सकें।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके कार्यों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों का नियमित रूप से फेसबुक लाइव सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से प्रसारण कराया जाएगा। इससे आम नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरलता से उपलब्ध होगी तथा वे इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठा सकेंगे।

श्रीमती कुमारी तोसी ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसंपर्क कार्यालय आधुनिक संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर