घर के बाहर बैठे युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन भाई व उनके पिता पर मुकदमा दर्ज।


Loading

लेखराज कौशल (जिला प्रभारी )

हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए राहुल, अमित, अंकुर पुत्रगण राजकुमार तथा राजकुमार निवासीगण सुभाष विहार कॉलोनी सिंभावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि आरोपियों ने मुनेश पुत्र राम सिंह निवासी सुभाष विहार कॉलोनी के पुत्र दीपक पर हमला किया। आरोपी दो-तीन दिनों से दीपक का पीछा कर रहे थे जिन्होंने 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर बैठे दीपक को अकेला पाकर जान से मारने की नीयत से लोहे की रोड और बुररी से हमला कर दिया जिससे दीपक का सिर फट गया। पुलिस ने दीपक के पिता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के सिर में काफी चोट आई है जिसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर