![]()
मनीष कुमार सिंह, नैशनल न्यूज टाइम
सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग पर बलथी के पास अधूरी एन एच 107 सड़क पर बारिश के करण घुटने भर पानी और गंभीर जल जमाव की समस्या लगातार बनी हुई है। हल्की बारिश में ही डेढ़ से दो सौ फीट तक सड़क पर पानी भर जाने से यातायात बाधित हो रहा है ।और राहगीर व वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। सड़क के बगल में बसे मलिक टोला के लोगों के लिए भी बारिश के दिनों में इस गंभीर स्थिति से परेशानी बढ़ गई है ग्रामीणों का कहना है कि जमे पानी के दुर्गंध से बीमार होने का खतरा सताने लगा है । छोटे -छोटे बच्चे के पानी भरे गढ़े में गिरने का भय बना हुआ रहता है।
सरडीहा पंचायत के मुखिया और सिमरी बख्तियारपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने इस बाबत कहा कि एन एच 107 पर ये गड्ढा धीरे- धीरे मौत का कुआँ बनते जा रहा है। इसमें संवेदक की लापरवाही है। कुछ ही दिन शेष है इसी मुख्य मार्ग से लाखों कावड़िया मटेश्वर धाम के लिए गुजरेंगे उन्हें भी भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा। अगर स्थित में सुधार नहीं हुआ तो दुर्घटना और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सड़क के बगल में बसे मलिक टोला इस समस्या से विशेष प्रभावित हुआ है।उन्होंने कहा कि मैं अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया हूँ। स्थानीय और मुखिया ने जिला पदाधिकारी से शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। ताकि इस परेशानी से निजात मिल सके।






