रेप का बदला मर्डर: बुजुर्ग ने किया दस महिलाओं का रेप, सबने मिल कर मार कर जला डाला


Loading

60 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के एक समूह ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया।

ओडिशा के गजपति जिले में बलात्कार का बदला लेते हुए एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद महिलाओं के एक ग्रुप ने उसका मर्डर कर दिया और उसके शव को जला दिया। पुलिस के मु​ताबिक, यह घटना तीन जून की रात हुई है, उस व्यक्ति ने गांव की एक 52 वर्षीय विधवा महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता सहित कुछ महिलाओं ने मिलकर उसको मारने का प्लान बनाया।

 

 

पुलिस 10 लोगों को किया गिरफ्तार

यह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आठ महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने व्यक्ति की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मृतक की अस्थियां और राख जंगल के पास एक पहाड़ी से बरामद की। उन्होंने बताया कि गांव के एक वार्ड सदस्य सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

बलात्कार का बदला देने के लिए किया मर्डर

अधिकारी ने बताया कि घटना 3 जून की रात को हुई जब व्यक्ति ने गांव की 52 वर्षीय विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि उसके पिछले यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं समेत कुछ महिलाओं ने बाद में बैठक कर उसे मारने का फैसला किया।

 

 

 

महिलाओं ने कभी नही मांगी थी पुलिस से मदद

पुलिस ने बताया कि वे उसके घर गए और 52 वर्षीय विधवा ने अन्य लोगों की मदद से उस व्यक्ति की हत्या कर दी। इस मामले में दो पुरुषों ने भी महिलाओं की मदद की थी। गजपति के एसपी जतिंद्र कुमार पांडा ने कहा, महिलाओं ने कभी पुलिस से मदद नहीं मांगी थी और न ही मृतक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर