![]()
सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने खोली बीजेपी की पोल।

लेखराज कौशल
हापुड़ में समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता संपन्न हुई इसमें आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए संगठन की ओर से दो अत्यंत गंभीर विषयों को सार्वजनिक किया गया
1- पीडीए आरक्षण घोटाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार भाजपा सरकार के पिछले 10 वर्षों में पीडीए यानी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक समाज के साथ आरक्षण का बड़ा खिलवाड़ हुआ है सरकार द्वारा संचालित 22 विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पी डी ए वर्ग के लिए आरक्षित 11514 से अधिक पदों को सुनियोजित तरीके से लूटा गया है जिसमें 69 हजार शिक्षक भर्ती का मुद्दा भी शामिल है जिसमें पिछड़ा वर्ग आयोग ने आरक्षण के नियमों का सही पालन न होने की पुष्टि की है और इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी प्रभावितों को न्याय देने का निर्देश दिया है सरकार ने स्वयं यह स्वीकार किया था कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण की लूट हुई है लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है
2- वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में धांधलीनिर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं हापुड़ जनपद की तीनों विधानसभाओं धौलाना 58 हापुड़ 59 और गढ़मुक्तेश्वर 60 में मतदाता सूची का सूक्ष्म अध्ययन करने पर पाया गया कि एक एक मतदाता का नाम कम से कम दो बार और अधिक से अधिक 5 से 6 बार तक दर्ज है यह धांधली चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने स्पष्ट किया कि इस सूची को जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन के माध्यम से सौंपा जाएगा और कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए इसे सीधे भारत निर्वाचन आयोग को ईमेल के माध्यम से लिखित शिकायत के रूप में भेजा जाएगा ताकि इस धांधली को तत्काल प्रभाव से सुधारा जा सके
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार धांधली कर रही है और फर्जी वोटरों के माध्यम से आगामी 2027 के चुनावों में जीत हासिल करना चाहती है उन्होंने स्पष्ट किया कि हम इन त्रुटियों को दूर कराने के लिए हर कानूनी पहलू को स्टेप बाय स्टेप अपनाएंगे और जल्द से जल्द सुधार की प्रक्रिया पूरी करेंगेसंगठन की मांगसमाजवादी पार्टी इन गंभीर अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर तत्काल संज्ञान लेने की मांग करेगी हमारी मांग है कि त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची को तत्काल शुद्ध किया जाए और संशोधित तथा त्रुटिहीन मतदाता सूची को सार्वजनिक किया जाए समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के जिला प्रवक्ता संजय सिंग यादव सभी साथियों का हृदय से वंदन अभिनंदन करते हैं इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के साथी सुधीर चौहान राष्ट्रीय प्रवक्ता तेजपाल प्रमुख पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव अफसाना चौधरी यसी यादव पुरुषोत्तम वर्मा युधिष्ठिर यादव फारूक प्रधान और अनुज जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।







