![]()

जोधपुर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक एसयूवी रोकी तो उसमें चालक के पास से अफीम का दूध बरामद हुआ। इस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जोधपुर के देवनगर थाना अधिकारी सोमकरण ने बताया कि गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान राजीव गांधी कॉलोनी निवासी फल्गुराम उर्फ बबलू को पकड़ा गया। आरोपी बबलू एसयूवी लेकर जा रहा था तो नाकाबंदी पर उसे रोककर गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी में 15.25 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। इस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और गाड़ी जब्त कर ली।
साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस ड्रग्स की खरीद फोरख्त को लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
यह खबरें भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट में होगी लूनी-बांडी-जोजरी नदी प्रदूषण पर सुनवाई:16 सितंबर को लिया था स्वत: संज्ञान, तीन पुरानी याचिकाएं में भी इसी में जोड़ी
सुप्रीम कोर्ट में जोधपुर की लूणी, बांडी और जोजरी नदियों में प्रदूषण के मामले में दायर तीनों याचिकाओं पर अब एक साथ सुनवाई होगी। 9 अक्टूबर को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने इस संबंध में आदेश पारित किया है

स्टाफ ने कहा था- शटडाउन ले लिया हादसे का शिकार हुआ बिजली कर्मचारी गणेश प्रजापत (35) निवासी नांदड़ी का रहने वाला है। FRT टीम की ओर से ठेके पर काम करता था। पिछले करीब 10 साल से काम कर रहा है। वर्तमान में नादड़ी के AEN ऑफिस में पोस्टेड है।
घायल के साथी कर्मचारी ने बताया- गणेश प्रजापत बिजलीघर के सरकारी स्टाफ के साथ आज शाम 11 केवी की लाइन की केबल जोड़ने गया था। फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ा था। इससे पहले स्टाफ ने शटडाउन को लेकर पूछा था। स्टाफ ने कहा था- शटडाउन ले लिया।
इसके बाद वह पोल पर चढ़ गया। इस दौरान तार छूते ही करंट लगा। तारों से चिंगारी निकलते ही स्टाफ ने रस्सी फेंककर उसे खींचना चाहा। वह करीब 22 फीट ऊंचाई से जमीन पर गिरा। इस दौरान जमीन पर पड़ा सरिया उसके पेट में घुस गया। वहीं करंट से उसके पैर और एक हाथ झुलस गया। उसे श्री राम हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया।
परिजनों ने बिजली कंपनी और नादड़ी के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बनाड़ थाने में शिकायत दी गई है। घायल के 10 साल का लड़का और 12 साल की लड़की है।
AEN बोले- लापरवाही की होगी जांच नांदड़ी AEN दिनेश यादव ने बताया- गणेश FRT स्टाफ के तौर पर काम करता था। आज फीडर में लाइन जोड़ने के काम से गया था। हादसा कैसे हुआ या किसकी लापरवाही से रही। इसकी जांच करवाई जा रही है।






