समाज में शिक्षा से वंचित समाज को महिलाओं को अपना पूर्ण जीवन अर्पित किया। एडo आनंद


Loading

लेखराज कौशल (जिला प्रभारी हापुड़)

हापुड़/आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय बुलंदशहर रोड हापुड़ पर महान समाज सुधारक एवं आधुनिक शिक्षा के प्रणेता महात्मा ज्योतिराव गोविन्द राव फुले जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने महात्मा फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन

किया।

गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने महात्मा फुले जी के जीवन संघर्ष पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित वर्गों और महिलाओं की शिक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया उनके द्वारा स्थापित ‘सत्यशोधक समाज’ आज भी सामाजिक न्याय और समानता की प्रेरणा देता है

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर जी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले जी सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे समाजवादी पार्टी उनके सिद्धांतों और समतामूलक समाज के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है उनके विचार आज भी समाजवादी विचारधारा के मूल स्तंभ हैं आज के इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरुषोत्तम वर्मा, अवधेश त्यागी, रोहित जाटव, मोहसिन सलमानी, शिवकुमार यादव, संजय सिंग यादव, जिला प्रवक्ता, प्रताप सिंह चौहान, तेजपाल प्रमुख, वसीम अब्बासी, तनवीर अहमद आजाद अल्वी, श्याम सुंदर भुर्जी, अख्तर मालिक, विनीता त्यागी, संदीप त्यागी, अली मुर्तजा, आफताब सैनी, आस मोहम्मद, प्रियांशु , प्रवीन , विजय, गोलू चौहान, सहित जनपद के भारी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर