10वीं पास के लिए खुशखबरी, रेलवे ग्रुप D में 22 हजार भर्तियां


Loading

Railway New Vacancy 2025: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने ग्रुप डी के तहत विभिन्न पदों पर 22 हजार से अधिक रिक्तियों को भरने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से इस भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग रेलवे ज़ोन में पद भरे जाएंगे।

railway jobs 2025 new

RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्रालय ने ग्रुप डी (लेवल-1) के तहत 22 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस भर्ती के जरिए रेलवे के विभिन्न जोन और यूनिट्स में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती में असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट (ब्रिज), ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, असिस्टेंट (टीआरडी), प्वाइंट्समैन सहित कुल 11 अलग-अलग कैटेगरी के पद शामिल होंगे। इनमें सबसे ज्यादा करीब 11,000 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV के लिए तय किए गए हैं, जो रेलवे के ट्रैक मेंटेनेंस सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अब अगला कदम रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करना होगा। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग रेलवे जोन के लिए पदों का बंटवारा कर दिया गया है, जिसमें पूर्व मध्य रेलवे के लगभग 993 पद और दक्षिण पूर्व रेलवे के करीब 1,199 पद शामिल हैं। अन्य जोन के पदों का विवरण भी नोटिफिकेशन के साथ जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि ग्रुप डी भर्ती 2025 का विस्तृत विज्ञापन दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है। नोटिफिकेशन आते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Railway Group D Bharti 2025 : कितने पद पर कितनी वैकेंसी?

पद का नाम डिपार्टमेंट अप्रूव्ड वैकेंसी
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) इंजीनियरिंग 600
असिस्टेंट (ब्रिज) इंजीनियरिंग 600
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग 11,000
असिस्टेंट (पी-वे) इंजीनियरिंग 300
असिस्टेंट (टीआरडी) इलेक्ट्रिकल 800
असिस्टेंट लोको शेड इलेक्ट्रिकल 200
असिस्टेंट ऑपरेशंस इलेक्ट्रिकल 500
असिस्टेंट (टीएल एंड एसी) इलेक्ट्रिकल 500
असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू) मैकेनिकल 1000
प्वाइंट्समैन-बी ट्रैफिक 5,000
असिस्टेंट (एस एंड टी) एस एंड टी 1500
कुल 22,000

योग्यता की बात करें तो रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य होगा। इस बार भी आईटीआई को जरूरी योग्यता नहीं बनाया गया है, जैसा कि पिछली भर्ती में था। उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष तक तय की जा सकती है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी। योग्यता, उम्र और आरक्षण से जुड़ी सभी शर्तों का विस्तृत विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया की बात करें तो ग्रुप डी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को अगले चरण फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। PET के तहत पुरुष उम्मीदवारों को तय समय में वजन उठाकर दूरी तय करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए अलग मानक होंगे। कुल मिलाकर, यह भर्ती रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा मौका मानी जा रही है, जिसके लिए लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर