जब अमिताभ अस्पताल में थे, जया की हिम्मत बनी ढाल—अभिषेक का भावुक खुलासा


Loading

एक्टर अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्म ‘कुली’ के सेट पर भयंकर चोट लगी थी। अमिताभ अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे और उनकी पत्नी जया बच्चन ढाल बनकर खड़ी थीं। उस दौर को याद करते हुए बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने एक खुलासा किया है।

Amitabh bachchan coolie accident

एक्टर अमिताभ बच्चन का करियर शानदार रहा है, लेकिन कुछ ऐसे चैप्टर्स भी हैं जिन्होंने उनके परिवार को दुख पहुंचाया है। इनमें से एक कुख्यात ‘कुली’ के सेट की घटना है, जिसमें एक्टर पुनीत इस्सर के साथ स्टंट करते समय वे घायल हो गए थे। उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने हाल ही में इस बारे में बात की और बताया कि कैसे पूरा देश बिग बी के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा था और उस दौरान उनका परिवार उस दर्दनाक दौर से गुजरा।

‘पीपिंग मून’ यूट्यूब चैनल पर अभिषेक बच्चन से उस दुखद घटना और उनके परिवार पर पड़े प्रभाव के बारे में पूछा गया। उस दौर को याद करते हुए, अभिषेक ने बताया कि उस समय वे मात्र 6 साल के थे, लेकिन उन्हें वह रात अच्छे से याद है। उन्होंने बताया कि वे अपनी बहन श्वेता के साथ होटल में थे और अपने पिता के शूटिंग से लौटने का इंतजार कर रहे थे।

जब अमिताभ बच्चन के साथ हुई घटना

अभिषेक ने कहा, ‘उस रात जब वह वापस लौटे, तो उनके साथ बहुत सारे लोग थे, जो उन्हें चलने में मदद कर रहे थे। मैं उन्हें गले लगाने गया, लेकिन उन्होंने मुझे धक्का दे दिया। मुझे नहीं पता था कि उन्हें चोट लगी है और मैं पूरी रात उनसे नाराज रहा। उसके बाद मुझे ज्यादा कुछ याद नहीं है।’ अभिषेक ने बताया कि उनकी मां जया बच्चों को किसी भी तरह के सदमे से बचाने के लिए अस्पताल जाने को जितना हो सके खुशनुमा बनाने की कोशिश करती थीं।

अमिताभ बच्चन को देखने जाते थे अभिषेक और श्वेता

उन्होंने कहा, ‘जब भी हम पापा से मिलने अस्पताल जाते थे, तो मम्मी और पापा इसे एक खेल बना लेते थे। मुझे नहीं पता था कि मामला कितना गंभीर था। अगर आप बार-बार अस्पताल जाते हैं, तो आपको एहसास हो जाता है कि कुछ गड़बड़ है। हम मास्क और डॉक्टर-डॉक्टर खेलने को लेकर ज्यादा खुश होते थे। उनके शरीर में ड्रिप लगी होती थी और वह कहते थे कि ये ‘पतंग’ हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर