Bigg Boss 19: फिनाले से पहले कौन बाहर? वोटिंग ट्रेंड्स में बड़ा धमाका


Loading

सलमान खान के होस्ट किए जाने वाला ‘बिग बॉस 19’ अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है और 7 दिसंबर को इसका ग्रैंड फिनाले होने वाला है। 15 हफ्तों के तीखे मुकाबलों, झगड़ों और गेमप्ले के बाद घर में बचे कंटेस्टेंट अब टॉप–5 में शुमार हो चुके हैं। पूरे देश की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आखिर इस सीज़न की ट्रॉफी किसके सिर सजने वाली है।

bigg boss 19 winner voting trend

‘बिग बॉस 19’ अब अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब है और विनर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। 7 दिसंबर की रात विजेता का नाम सामने आएगा, लेकिन लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स ने सभी की सोच को उलट-पुलट कर दिया है। बाहरी दुनिया में जहां जिन कंटेस्टेंट्स को टॉप-2 में माना जा रहा था, वे मजबूत दिख रहे थे, वहीं वोटिंग आंकड़े कुछ और ही तस्वीर दिखा रहे हैं।

पिछले कई सीजन की तरह इस बार भी चर्चा है कि विजेता का फैसला सिर्फ जनता के वोटों पर नहीं, बल्कि मेकर्स की पसंद और कंटेस्टेंट की फैन फॉलोइंग पर भी निर्भर हो सकता है। पहले जहां गौरव खन्ना–फरहाना भट्ट या अमल मलिक–फरहाना को टॉप-2 माना जा रहा था, अब वोटिंग ट्रेंड एक अलग दिशा में जा रहा है।

bb 19 dec 5 voting

वोटिंग पोर्टल ‘बिग बॉस वोट डॉट इन’ के अनुसार, प्रणित मोरे 1.5 लाख से अधिक वोटों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र में उनकी जबरदस्त पकड़ और इन्फ्लुएंसर्स का समर्थन उन्हें मजबूत स्थिति में ला रहा है। दूसरे स्थान पर 1.31 लाख वोट के साथ गौरव खन्ना बने हुए हैं। इसी बीच तीसरे नंबर पर फरहाना भट्ट ने जगह बना ली है, जिन्होंने तान्या मित्तल को पीछे छोड़ दिया है। तान्या अब चौथे नंबर पर आ गई हैं। वहीं अमल मलिक लगातार पांचवें और सबसे नीचे पायदान पर बने हुए हैं, जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि वे फिनाले नाइट के पहले एविक्ट हो सकते हैं।

विनर को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है—क्या प्रणित और गौरव में टक्कर होगी? या फिर मेकर्स किसी बड़े ट्विस्ट के जरिए अमल या फरहाना को बढ़त दे देंगे? दर्शकों का मानना है कि अक्सर बिग बॉस का फैसला उम्मीद के उलट आता है, इसलिए अंतिम परिणाम क्या होगा, इसका अंदाज़ा लगाना अभी मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर