UPSC Interview 2025: 8 दिसंबर से शुरू यूपीएससी सिविल सर्विस इंटरव्यू, जारी हुआ पूरा शेड्यूल, देखें रोल नंबर वाइज डेट


Loading

2025 UPSC Interview Date: यूपीएससी ने मेंस रिजल्ट के बाद इंटरव्यू की तारीखें भी जारी कर दी हैं। 8 दिसंबर से साक्षात्कार कार्यक्रम शुरू हो रहा है।

upsc interview Dates 2025
यूपीएससी इंटरव्यू 2025 शेड्यूल, (फोटो- Freepik)
UPSC CSE Interview Schedule 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस मेंस रिजल्ट के बाद इंटरव्यू का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में पास हो गए हैं, वो अगले चरण में पर्सनालिटी टेस्ट के लिए इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे। यूपीएससी 8 दिसंबर से रोल नंबर वाइज साक्षात्कार लेना शुरू कर रहा है। यह पीटी शेड्यूल 649 कैंडिडेट्स के लिए जारी किया है। जिनमें उनके रोल नंबर के साथ, इंटरव्यू की डेट, दिन, रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी सीरियल वाइज दी गई है।

जिन उम्मीदवार ने यूपीएससी मेंस क्वालिफाई कर लिया है, वो अपने इंटरव्यू की तारीख यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से चेक कर सकते हैं। यहीं पूरा आधिकारिक शेड्यूल देखने के लिए उपलब्ध है। नोटिस में बताई जानकारी के मुताबिक इंटरव्यू राउंड 8 दिसंबर, से 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार तक लिए जाएंगे। पहले दिन सबसे पहले रोल नंबर 0106889 का साक्षात्कार होगा। इस दिन 66 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू शेड्यूल किया गया है।

यूपीएससी इंटरव्यू शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?

इंटरव्यू का यह शेड्यूल अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in को सर्च करें।
  • होमपेज पर What’s New वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको Interview Schedule: Civil Services (Main) Examination, 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पूरा शेड्यूल का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • इसमें आप अपना रोल नंबर सर्च करके अपने इंटरव्यू की डेट चेक करके नोट कर सकते हैं।

इंटरव्यू रोल नंबर वाइज शेड्यूल देखने का लिंक- UPSC CSE Interview 2025 Schedule PDF Download

यूपीएससी इंटरव्यू राउंड में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को अपने ई-समन लेटर डाउनलोड करने होंगे। जिसमें आपकी इंटरव्यू की डेट, आपकी डिटेल्स आदि मौजूद होंगी। इसके प्रिंट आउट के साथ आपको अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स भी साथ ले जाने होंगे। इसमें आपकी डिग्री, 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, कैटिगिरी सर्टिफिकेट (यदि लागू होता है) जैसे डॉक्यूमेंट्स शामिल होंगे। अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर