एग्जाम के लिए बहन की शादी बीच में छोड़कर निकला भाई, जैसे ही छुएं मां के पांव भर आई आंखे, भावुक कर देगा नजारा


Loading

Brother Sister Love: बहन की शादी बीच में छोड़कर रात 2 बजे घर से जा रहे एक भाई का वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में वह जैसे ही अपने मां के पांव छूता है, उसकी आंखों भर आती है, लेकिन वह आंसू छिपाते हुए मुस्कुराता है और अपने दोस्तों के साथ बाइक से निकल जाता है।

Brother Sister Love
बहन की शादी से जा रहे भाई का इमोशनल मोमेंट (Instagram)
करियर और रिश्ते दोनों जरूरी होते हैं, लेकिन दोनों को साथ मैनेज करने के लिए दिल पर पत्थर रखकर फैसला लेना पड़ता है। बहन की शादी को बीच में छोड़कर जाना किसी भी भाई के लिए एक भावुक करने वाला लम्हा होता है। लेकिन करियर भी जरूरी है।

इंटरनेट पर वाराणसी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा भाई, अपनी बहन की शादी से रात के 2 बजे निकल रहा है। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ स्टेशन तक जाता है। लेकिन जब वह अपनी मम्मी के पांव छूता है, तो उसकी आंखें सब बयां कर देती है कि वह इस मोमेंट पर घर छोड़कर नहीं जाना चाहता। मगर उसकी भी मजबूरी है।

बहन की शादी और भाई का पेपर…

बहन की शादी और भाई का पेपर…

इस वीडियो को बना रहा लड़का अपने दोस्त को दिखाते हुए बताता है कि ‘आज इसकी दीदी की शादी है और इसका कल सुबह में पेपर है 2 बजे और ये देखिए जा रहा है।’ इस दौरान दुल्हन का भाई अपने मम्मी के पैर छूता है और नम आंखों के साथ विदा लेता है। इस बीच जब वह वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचता है, तब उसका दोस्त बताता है कि ये बरेली जा रहा है और कल इसका एग्जाम है।

दीदी की शादी थी, इसलिए जा रहा है। इसके बाद लड़का अपने दोस्तों को बॉय-बॉय करता हुआ चला जाता है और करीब 55 सेकंड की यह फुटेज इसी के साथ खत्म हो जाती है। लेकिन जो इस क्लिप को देख रहा है, वह दिल से इमोशनल हो रहा है।

करियर पहले है!

​@deepankar.bhai22 नाम के Instagram यूजर ने यह Reel पोस्ट करते हुए लिखा- बहुत खुश था, पर करियर पहले है। 2 दिन पहले यानी 26 नवंबर 2025 को पोस्ट की गई यह वीडियो इस कदर वायरल है कि इसे अब तक 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं पोस्ट पर 6 हजार के ऊपर कमेंट्स भी आए है। जबकि 21 लाख यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है।

दिल तोड़ने वाला मोमेंट है!

दिल तोड़ने वाला मोमेंट है!

यूजर्स बहन की शादी से पहले निकल रहे भाई की इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई सच में काफी दिल तोड़ने वाला मोमेंट है। दूसरे यूजर ने कहा कि ‘भाई आप सफल हो यहीं कामना है।’ तीसरे का कहना था कि 5 साल बाद आप जरूर एक सफल आदमी बनोगे। चौथे यूजर ने लिखा कि दोस्त हो तो आपके जैसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर