पेमेंट नहीं तो गाड़ी वहीं ‘लॉक’! चीन का यह हाईटेक पार्किंग सिस्टम देख अमेरिकी भी रह गया दंग, वीडियो वायरल


Loading

इंडिया के हर शहर में अब पार्किंग की दिक्कत है लेकिन चाइना चार कदम आगे चल रहा है। यहां पार्किंग भी है और पार्किंग से वाहन बाहर निकालने की फीस भी। फीस न भरने पर वाहन पार्किंग से निकल ही नहीं सकता है। यूएस के ट्रैवलर क्रिश्चियन ग्रोसी ने अपने वीडियो में चाइना की यही खासियत दिखाई है।

पेमेंट न करने पर ऑटोमेटिकली लॉक हो जाते हैं वाहन, चाइना के मैनेजमेंट पर फिदा हुआ यूएस ट्रैवलर
चाइना में इंफ्रास्ट्रक्चर बेस्ट है। नागरिकों के लिए सुविधाओं की भी भरमार है। मगर नागरिकों को भी इसके बदले नियम-कायदे मानने पड़ते हैं। इसलिए तो पार्किंग से वाहन निकालने के लिए फीस देना बहुत जरूरी है। फीस नहीं दी तो, वाहन लॉक हो जाएगा।

यूएस ट्रैवलर क्रिश्चियन ग्रोसी

क्रिश्चियन ग्रोसी इस वक्त चाइना के दौरे पर हैं और वहां हुए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर हैरान हैं। वो मानते हैं चाइना क्यूआर कोड को बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल कर रहा है।

ऑटोमेटिक लॉक

​ये एक तरह का ऑटोमेटिक लॉक है जो तय समय से ज्यादा पार्किंग करने और फिर फीस न जमा होने पर वाहन को लॉक कर देता है। इसमें पहिए के पास एक फ्लैप जैसा अड़ जाता है। जो फीस जमा होने के बाद ही हटता है। इस फ्लैप के साथ वाहन निकालना लगभग नामुमकिन होता है।

पेमेंट के लिए क्यूआर कोड

पेमेंट के लिए क्यूआर कोड

पार्किंग के लिए भी चाइना में क्यूआर कोड ही दिए जाते हैं। इसके लिए कहीं जाना नहीं है बल्कि हर कार पार्किंग के आगे छोटी जगहों पर क्यूआर कोड है, आप वहां पेमेंट करके गाड़ी ले जा सकते हैं।

वाहनों की आवाज नहीं

वाहनों की आवाज नहीं

क्रिश्चियन ग्रोसी पार्किंग वाली बात करते हुए वाहनों की बेहद कम आवाज को लेकर भी हैरान नजर आते हैं। दरअसल चाइना में ईवी वाहन चलते हैं, जिनसे बेहद कम आवाज होती है।

टैक्स का पैसा

टैक्स का पैसा

इंटरनेट यूजर इस वीडियो को देखने के बाद मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ को ये नई बात नहीं लग रही है तो कुछ का मानना है कि टैक्स का पैसा सही जगह निवेश करने से ये सुविधाएं मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर