![]()
हिरण अपनी फुर्ती और तेज़ रफ्तार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जंगल का महारथी टाइगर अक्सर उन्हें आसान शिकार मानता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में भी एक बाघ पूरी रणनीति के साथ हिरणों के झुंड पर धावा बोलता है। हालांकि, जैसे ही टाइगर हमला करता है, झुंड तुरंत सतर्क होकर चारों तरफ बिखर जाता है। शिकारी की रफ्तार और ताकत के बावजूद हिरणों की सजगता और जिंदा रहने की जिद ऐसी होती है कि पूरा शिकार पलभर में उलट जाता है। यह रोमांचक पल वन्यजीवन में जीवित रहने की असली जंग को दिखाता है।
![]()
जंगल में टाइगर और हिरण के बीच सीधे मुकाबले की कोई गुंजाइश नहीं होती—यह हमेशा रफ्तार, सतर्कता और जीने की जिद का खेल होता है। वायरल वीडियो में भी शुरुआत में ऐसा लगता है कि चालाकी से किए गए हमले में टाइगर हिरणों के झुंड पर भारी पड़ेगा। लेकिन जैसे ही बाघ झपटता है, हिरणों की अद्भुत फुर्ती और बचने की चाह पूरी तस्वीर बदल देती है। जीवन की जद्दोजहद में वे इतनी तेजी से बिखरते हैं कि टाइगर का सोचा-समझा प्लान पलभर में फेल होता नजर आता है। यह वीडियो दिखाता है कि जंगल में जीत हमेशा ताकत की नहीं, बल्कि मौके और हिम्मत की होती है।
हिरण के झुंड पर टाइगर का अटैक…
अच्छा, अगर टाइगर हिरण के झुंड पर अटैक कर रहा हो, तो बहुत से लोग इस बात को कंफर्म मान सकते हैं कि वह 1 का शिकार तो कर ही लेगा। लेकिन वायरल वीडियो में ऐसा नहीं होता। जब नन्हे-नन्हे हिरण झुंड बनाकर जा रहे होते हैं। तब घात लगाए नींद का नाटक कर रहा बाघ, जाग उठता है। मगर जैसे ही हिरण के ग्रुप की नजर टाइगर पर पड़ती है।
वह तुरंत तेजी में भागती है और टाइगर सकपकाया हुआ इधर-उधर दौड़ता है। लेकिन कम से कम वीडियो में वह किसी 1 हिरण का शिकार भी नहीं कर पाता और इसी के साथ करीब 9 सेकंड की यह साफ-सुथरी फुटेज खत्म हो जाती है।
जीवन का चक्र…
Instagram पर इस Reel को @wildlensby_shon नाम के हैंडल ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया कि यह घटना 1 नवंबर 2025 की है। जिसे गेट: मडला जोन (पन्ना नेशनल पार्क) में रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में हैंडल ने ‘एक्शन में टाइगर- जंगल में जीवन चक्र’ लिखा हुआ है।
क्या शानदार फुटेज है!
वीडियो में जो हो रहा है, उसके साथ-साथ जितनी सफाई और क्लियरिटी के साथ इस नजारे को कैप्चर किया गया है। उसकी भी लोग कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या अविश्वसनीय फुटेज है! धन्यवाद संकेत! दूसरे यूजर ने कहा कि क्या क्वालिटी है भाई, तारीफ़ करता हूं! तीसरे यूजर ने भी इस शॉट को शानदार बताया है। चौथे यूजर ने लिखा कि स्लोमों की भी तारीफ की है।






