*बिहार एग्जिट पोल के बाद अडानी की दौलत में भारी उछाल, अंबानी से अब कितनी है दूरी?*


Loading

वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के चलते दुनिया के शीर्ष 6 अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें सबसे बड़ा नुकसान ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन को हुआ है। हालांकि, बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के बाद भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी ने मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की नेटवर्थ को मजबूत बढ़त दिलाई है। दोनों भारतीय दिग्गजों की संपत्ति में अरबों की वृद्धि हुई, जिससे वे वैश्विक अमीरों की सूची में फिर से ऊपर पहुंच गए हैं।

Gautam Adani

बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए की संभावित जीत के संकेत से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 595 अंक उछला और अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। अडानी एंटरप्राइजेज में 4.98% की उछाल के साथ गौतम अडानी की नेटवर्थ में 2.15 अरब डॉलर (लगभग ₹1.90 लाख करोड़) की वृद्धि हुई, जिससे उनकी कुल संपत्ति 90.8 अरब डॉलर पहुंच गई।
वहीं, वैश्विक स्तर पर दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से 6 की संपत्ति घटी, जिनमें सबसे ज्यादा नुकसान लैरी एलिसन को हुआ, जिनकी नेटवर्थ में 9.64 अरब डॉलर की गिरावट आई। एलन मस्क, जेफ बेजोस, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में भी अरबों डॉलर की कमी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर