ऑटो ड्राइवर की शर्मनाक हरकत: महिला यात्री का बनाया वीडियो, दोस्त को दिखाने की कोशिश में मचा हंगामा


Loading

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर का अजीबोगरीब और अनुचित बर्ताव देखने को मिला। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही एक विदेशी महिला (गोरी मैडम) उसके ऑटो में बैठती है, ड्राइवर अचानक अजीब हरकतें करने लगता है। वह न केवल उन्हें घूरता है, बल्कि अपने दोस्तों को वीडियो कॉल करके महिला को दिखाने की कोशिश भी करता है। यह पूरी घटना देखकर महिला घबरा जाती है, जबकि राहगीर और सोशल मीडिया यूजर्स इस ड्राइवर की हरकत पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने इस तरह के बर्ताव को महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है और ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Auto Driver Insane Behaviour With White Lady

दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक ऑटो ड्राइवर ने सफर के दौरान दो महिलाओं के साथ ऐसी हरकत की, जिससे वे डर और गुस्से से भर गईं। जानकारी के मुताबिक, मॉडल और इंफ्लूएंसर केसेनिया शकीरजियानोवा अपनी एक दोस्त के साथ ऑटो में सफर कर रही थीं, जब ड्राइवर ने अचानक अपने फोन से वीडियो कॉल लगाकर उन्हें अपने दोस्त को दिखाना शुरू कर दिया। यह सब देखकर महिलाएं हैरान रह गईं और उसे रोकने की कोशिश करने लगीं, लेकिन ड्राइवर अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, और लोग इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने महिला सुरक्षा और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

ये क्या हरकत है?

ये क्या हरकत है?
दिल्ली-गुड़गांव की सड़कों पर एक विदेशी मूल की मॉडल के साथ हुई इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो विदेशी महिलाएं ऑटो रिक्शा में बैठी थीं और सफर का आनंद ले रही थीं, तभी ड्राइवर ने अचानक वीडियो कॉल करके अपने दोस्त को उन महिलाओं को दिखाना शुरू कर दिया। यह देखकर महिलाएं हैरान रह गईं और उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “भारत में ऐसा हर बार क्यों होता है?” यह पूरी घटना करीब 19 सेकंड की फुटेज में कैद हो गई, जिसमें महिलाओं का असहज चेहरा और ड्राइवर की हरकत साफ दिखाई देती है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने ऑटो ड्राइवर की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस तरह का व्यवहार देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

ऐसा करना बंद करो…

Instagram पर इस Reel को @vegkseniia नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- हमने उससे दो बार कहा कि वो ऐसा करना बंद करे। ऐसा लग रहा था जैसे उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि हम क्या कह रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 1 लाख 40 हजार के पार व्यूज, 2 हजार के ऊपर लाइक्स और पोस्ट पर 500 से ज्यादा कमेंट्स आए है।

ऑनलाइन कैब बुक कर लो…

ऑनलाइन कैब बुक कर लो…

ऑटो ड्राइवर की इस हरकत को लोग दो पैमानों पर जज कर रहे हैं। एक तरफ जहां यूजर्स का कहना है कि इस तरह की चीजों से बचने के लिए इन्हें ऑनलाइन कैब बुक करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर लोग यह भी कह रहे है कि हो सकता है, ऑट्रो ड्राइवर ने सच में पहली बार किसी विदेशी को बैठाया हो और वह खुश हो। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए ‘कॉल द पुलिस’ तक लिख दिया।

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मैं आपको सलाह दूंगा कि आप Uber या ऑनलाइन टैक्सी ले लें। तीसरे यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं गोरी स्किन की पूजा करना। चौथे यूजर ने कहा कि मुझे लगता है कि वह गलत उद्देश्य से ऐसा नहीं कर रहा है, वह तो केवल अपने दोस्त को दिखा रहा है कि उसके टुक टुक में गोरे लोग बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर