ट्रेन में टिकट से ज्यादा पैसे मांगे तो वेंडर का हंगामा, यात्री को स्लीपर कोच में बेल्ट से पीटा — वीडियो वायरल, लोगों में गुस्सा


Loading

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रेन के स्लीपर कोच में एक वेंडर द्वारा यात्री की बेल्ट से पिटाई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वेंडर ने यात्री से खाने-पीने के सामान के लिए ₹20 ज्यादा मांगे, लेकिन यात्री के इनकार करने पर वह भड़क गया। इसके बाद वेंडर पूरी बोगी में बेल्ट लेकर यात्री के पीछे दौड़ पड़ा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है, और सोशल मीडिया पर वेंडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने भी इस घटना की जांच शुरू कर दी है और संबंधित वेंडर की पहचान की जा रही है।

Train Vendor Beaten Passenger From Belt

इंडियन रेलवे ने ट्रेन के अंदर बेचे जाने वाले पानी से लेकर खाने तक के रेट पहले ही निर्धारित किए हुए है। लेकिन ट्रेन में खाना-पानी देने वाले अलग-अलग वेंडर्स के ओवरचार्जिंग की लोग अक्सर IRCTC से शिकायत करते रहते हैं। मगर इस बार तो बात शिकायत तक पहुंचे उससे पहले ही वेंडर ने पैसेंजर पर बेल्ट छोड़ दिया और पूरे स्लीपर कोच में दौड़ा-दौड़ाकर उसकी पिटाई की।

बताया जा रहा है कि यह मारमारी वेंडर के थाली पर ओवरचार्जिंग करने से शुरू हुई। जिसके बाद चेन्नई से वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली अंडमान एक्सप्रेस में क्लेश शुरू हो गया। मारमारी की इस हालत पर लोग भी जमकर सवाल उठा रहे है और रेलवे से कड़ी कार्रवाई का भी अनुरोध कर रहे हैं।

दे बेल्ट, दे बेल्ट…

दे बेल्ट, दे बेल्ट…

ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर के दौरान, एक पैसेंजर 110 रुपये वाली थाली को 130 रुपये में लेने से मना कर देता है। जिससे कैटरिंग सर्विस वाला वेंडर इतना ज्यादा भड़क जाता है कि वह उसकी बेरहमी से पिटाई कर देता है। वह पैसेंजर को पूरे स्लीपर कोच में भगा-भगाकर उसे पीटता है। जिसका नजारा कैमरे में कैद हो जाता है।

वेंडर बेल्ट से उस शख्स को इतनी निर्दयता से पीट रहा होता है। जैसे उसमें इंसानियत नाम की चीज ही न हो। करीब 14 सेकंड का यह वीडियो इसी के साथ खत्म हो जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में रेलवे ने भी जांच शुरू कर दी है।

बेरहमी से पिटाई…

X पर @NCMIndiaa नाम के हैंडल ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- इंडियन रेलवे के कैटरिंग माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। झांसी रेलवे स्टेशन पर अंडमान एक्सप्रेस में एक यात्री की बेरहमी से पिटाई की गई क्योंकि उसने 110 रुपये की थाली के लिए 130 रुपये देने से इनकार कर दिया।

@IRCTCofficial ने कैटरिंग विक्रेताओं के नाम पर ट्रेनों में माफियाओं को घुसा दिया है। इन कैटरिंग गुंडों द्वारा यात्रियों पर हमला अब लगभग आम बात हो गई है। अब तक इस वायरल वीडियो को 1 लाख के ऊपर व्यूज, 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और पोस्ट पर ढाई सौ से ज्यादा कमेंट्स भी आए है।

ये सच में शॉकिंग है!

ये सच में शॉकिंग है!

ट्रेन के अंदर कैटरिंग वाले के इस हरकत पर यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यह बेहद अपमानजनक व्यवहार है और ऐसी घटनाएं अब बहुत आम हो गई हैं। रेल मंत्री को इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए।

दूसरे यूजर ने कहा कि ये बिल्कुल शॉकिंग है! अंडमान एक्सप्रेस में एक यात्री को झांसी स्टेशन पर बेरहमी से पीटा गया। क्योंकि उसने ₹110 की थाली के लिए ₹130 देने से इनकार कर दिया था। @IRCTCofficial, ये अब खानपान वाले नहीं, ट्रेन माफिया बन गए हैं। यात्रियों को सुरक्षा चाहिए, रेल पर हमले नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर