Weather Update 30 अक्टूबर 2025: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, यूपी में होगी झमाझम बारिश


Loading

  • मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में गिरा तापमान, यूपी-बिहार में बारिश के आसार

  • Weather Forecast
  • नई दिल्ली: मौसम में अब हल्की ठंडक महसूस की जाने लगी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर मध्य प्रदेश और यूपी-बिहार तक सर्दी ने धीरे-धीरे दस्तक दे दी है। लोगों ने अब एसी बंद कर दिए हैं और चादर या हल्के कंबल ओढ़कर सोना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली में हर दिन ठंड थोड़ा-थोड़ा बढ़ती जा रही है।

    दिल्ली-एनसीआर का आज का मौसम:
    दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय करीब 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और दोपहर में लगभग 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शाम होते-होते हवा की गति में कमी आने की संभावना है।

    उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है और गुरुवार को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों—जैसे वाराणसी, मऊ, प्रयागराज और जौनपुर—में झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 30 और 31 अक्टूबर को अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जबकि 1 नवंबर से आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

    उत्तराखंड में आज का मौसम:
    उत्तराखंड में आज ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं, जबकि मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी। दिन में धूप से हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन शाम और रात के समय ठंडक बढ़ गई है। पिछले दिनों कुमाऊं के ऊंचे इलाकों में हुई बारिश और हिमपात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात के तापमान में खासा अंतर देखने को मिल रहा है।

    बिहार में आज का मौसम:
    मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की गरज-बरस के साथ बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर