![]()

चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र में सकरारी को जाने वाला मार्ग इन दिनों झाड़ियों से अटा पड़ा है। इससे ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग धानापुर या जमानिया जाने का एकमात्र साधन है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां होने के कारण जंगली जानवर या अन्य पशु इनमें छिपे रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराने का अनुरोध किया है। रामाश्रय यादव, सुनील यादव, नंदू राम और सुदामा सहित कई ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई।






