50 लाख से 32 करोड़… आय बढ़ी नहीं तो संपत्ति कैसे बढ़ गई? कांग्रेस ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, पत्नी पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप


Loading

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि निशिकांत दुबे चार बार के बीजेपी सांसद हैं। उनके खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि उनकी पत्नी की संपत्ति 2009 में 50 लाख रुपये थी और 2024 में (15 साल के दौरान), उनकी संपत्ति लगभग 32 करोड़ रुपये हो गई।nishikant dubey

नई दिल्ली : कांग्रेस ने बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे के चुनावी हलफनामे तथा लोकपाल के समक्ष की गई एक शिकायत का हवाला देते हुए गुरुवार को दावा किया कि उनकी पत्नी अनामिका गौतम की संपत्ति पिछले 15 वर्षों में 50 लाख रुपये से बढ़कर 31.32 करोड़ रुपये हो गई। पार्टी की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि यह भ्रष्टाचार का मामला है जिसकी गहन जांच होनी चाहिए। साथ ही, लोकपाल को इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में भी बताना चाहिए।

बीजेपी सांसद की तरफ से नहीं आया कोई जवाब

निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी की तरफ से इस आरोप पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सुप्रिया ने संवाददाताओं से कहा कि 2009 में उनकी पत्नी अनामिका गौतम के पास 50 लाख रुपये की चल संपत्ति थी, जबकि उस समय उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं थी। 2014 के चुनावी हलफनामे में दुबे ने अपनी पत्नी की चल संपत्ति 1.03 करोड़ रुपये बताई थी, जबकि उनकी पत्नी के पास 5.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी।

 

2019 में अनामिका गौतम की चल संपत्ति बढ़कर 3.72 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 9.35 करोड़ रुपये हो गई, जिससे उनकी कुल संपत्ति 13.06 करोड़ रुपये हो गई। उनका कहना था कि वर्ष 2024 में दुबे की पत्नी की चल और अचल दोनों तरह की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये की थी, जिसमें से 8 करोड़ रुपये विभिन्न लोगों से लिए गए कर्ज थे।

कर्ज का दावा लेकिन कोई कर्ज का जिक्र ही नहीं

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जिस व्यक्ति के बारे में 1.2 करोड़ रुपये कर्ज देने का दावा दुबे द्वारा किया गया था, उसका कहना है कि उसने कोई कर्ज नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि कर्ज का कहीं कोई रिकॉर्ड या लेनदेन का ब्योरा नहीं है। सुप्रिया ने कहा कि हमारी मांग है कि इस पूरे मामले की गहन जांच हो। इसके अलावा, लोकपाल क्या कार्रवाई कर रहा है और लोकपाल का क्या जवाब आया है, उस पर चर्चा जरूरी है। इस मामले में निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी स्पष्टीकरण दें, क्योंकि यह भ्रष्टाचार का मामला है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर