सिर्फ 72 घंटे और…! CM नीतीश की पार्टी JDU में किस बात की उलझन? टिकट के लिए घर के बाहर धरना-प्रदर्शन


Loading

बिहार में पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख (17 अक्टूबर) नजदीक है। 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, लेकिन सत्ताधारी जेडीयू अब तक अपने 101 आवंटित सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान नहीं कर पाई है। सीट और उम्मीदवारों को लेकर भारी कन्फ्यूजन है। आलम ये है कि सीएम आवास के बाहर भी प्रदर्शन देखने को मिला।

nitish kumar jdu list

नीतीश कुमार

पटना: बिहार में पहले चरण के नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है। मतलब, 72 घंटे या तीन दिन बाकी है। 18 जिलों के 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 20 साल से बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार की पार्टी अब तक कैंडिडेट का ऐलान तक नहीं कर पाई। कैंडिडेट तो छोड़िए किस-किस सीट से चुनाव लड़ रही है, इसे लेकर भी कन्फ्यूजन है। हालांकि, एनडीए में सीट शियरिंग के हिसाब से 101 सीटें JDU को एलॉट की गई है। नीतीश कुमार ने तो बहुत पहले ही मीडिया से बात करना छोड़ दिया था, अब तो उनके बड़े नेता भी सीट और कैंडिडेट को लेकर मुंह खोलने को तैयार नहीं है। आलम ये है कि भारी कन्फ्यूजन बना हुआ है। सीएम नीतीश के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन भी देखने को मिला

JDU में टिकट को लेकर कन्फ्यूजन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। भाजपा और जदयू बराबर सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है, लेकिन, जदयू के कई मौजूदा और पूर्व विधायक पार्टी से टिकट कटने की संभावनाओं से नाराज बताए जा रहे हैं। मंगलवार को जहां एक तरफ गोपालपुर के मौजूदा जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने टिकट कटने की आशंका को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर हंगामा किया। वहीं, नबीनगर विधानसभा में बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देने की संभावनाओं को लेकर पूर्व जदयू विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के समर्थकों ने मुख्यमंत्री आवास पर विरोध जताया। नबीनगर विधानसभा के कुछ कार्यकर्ता पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के समर्थन में सीएम आवास पहुंचे। यहां उन्होंने बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिए जाने की संभावनाओं को लेकर विरोध जताया

जेडीयू सांसद ने की इस्तीफे की पेशकश

बिहार की सत्ताधारी जदयू में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर आपसी विवाद बढ़ता जा रहा है। भागलपुर के सांसद और जदयू के नेता अजय मंडल की इस बात को लेकर नाराजगी इतनी बढ़ी है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस्तीफा तक की अनुमति मांगी है। सांसद ने मुख्यमंत्री और जदयू को मंगलवार को लिखे एक पत्र में कहा है, ‘पिछले लगभग 20-25 वर्षों से भागलपुर क्षेत्र में विधायक और सांसद के रूप में जनता की सेवा करता आ रहा हूं। इस लंबे राजनीतिक जीवन में मैंने जनता दल (यू) को अपने परिवार की तरह समझते हुए इसके संगठन, कार्यकर्ताओं और जनसंपर्क को सुदृढ़ करने का काम किया है। भागलपुर एवं नवगछिया में जिला अध्यक्ष, प्रभारी और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहा हूं। परंतु विगत कुछ माह से संगठन में ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं जो पार्टी और उसके भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

सीएम की नाराजगी वाली खबर का खंडन

वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में सीट बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरें मीडिया में आ गई। हालांकि, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सीधे तौर पर बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विपक्ष के लोग अफवाह फैला रहे हैं। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि विपक्ष को पता है कि वे चुनाव मैदान में साफ हो चुके हैं। विपक्ष बैठकर अफवाह फैला रहा है और स्टोरी प्लांट करा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनावी मैदान में चलकर लड़े। उन्होंने साफ लहजे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की किसी भी तरह की नाराजगी से इंकार करते हुए कहा कि वे प्रसन्न हैं और चुनाव मैदान में एनडीए के प्रचार के लिए तैयार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर