मुकेश कुमार बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए।


Loading

लेखराज कौशल

हापुड़/ जिला कार्यालय हापुड़ से जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में समाजवादी प्रखर वक्ता , युग पुरुष डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी की पुण्य तिथि पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवन गाथा पर प्रकाश डाला गया संचालन पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट ने किया ।

जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि डॉक्टर राममनोहर लोहिया जी स्वतंत्रत सेनानी , हिंदी के प्रबल समर्थक , संघर्ष शील , प्रखर वक्ता , समाजवादी चिंतक थे ! उन्होंने सप्त क्रांति की आवाज को बुलंद किया , गोवामुक्ति आंदोलन में महत्व पूर्ण भूमिका निभाई । धर्म, जाति – पाति , लिंग के आधार पर भेदभाव करने वालों का विरोध किया ! आर्थिक समानता , नर – नारी में समानता , छोटे छोटे लघु उद्योग की स्थापना, चौखंबा राज्य की स्थापना के महानायक कहलाए ! गांव से शहर तक सहर से जिले तक , जिले से प्रांत तक प्रांत से देश तक हर नीति को लागू करने पर जोर दिया ताकि हर व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक , राजनीतिक समानता दिलाई जा सके ताकि सत्ता के केंद्रीय करण में कुछ चंद लोगो को लाभान्वित होने से रोक जा सके ! हिंदी के प्रबल समर्थक थे । उन्हें हिंदी अंग्रेजी और जर्मनी भाषा का विशेष ज्ञान था । समाजवादी विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह जी ने बागडोर संभालने का कार्य किया।

आज युवा विजय कुमार, मुकेश कुमार ,आकाश कुमार, एवं अंकित एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कल्याणकारी जनहित की योजनाओं से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था दिखाते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सभी युवा टीम को माला पहनाकर स्वागत किया।

मुकेश कुमार ने कहा कि बसपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है! क्योंकि बसपा भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है जबकि भाजपा दलित विरोधी मुस्लिम विरोधी एवं पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है तथा सामंतवादी सोच को आगे बढ़ा रही है।

इस अवसर पर इकबाल कुरेशी, अय्यूब सिद्दीकी, राजेश यादव , पदम सिंह जाटव,अख्तर मलिक ,एडवोकेट सद्दाम कुरेशी ,इरशाद , विजय कुमार, मुकेश कुमार , अंकित, आकाश दीपक इदरीश कुरेशी, लवी तोमर , महेंद्र तोमर , हम्माद मतीन , पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर