![]()

साउथ अफ्रीका ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ लगातार तीसरा मैच जीतकर होम टीम को बड़ा झटका दे दिया। विशाखापट्टनम में गुरुवार को ऋचा घोष ने नंबर-8 पर उतरकर 94 रन बनाए, यह टूर्नामेंट इतिहास में इस पोजिशन पर बेस्ट स्कोर है।
स्मृति मंधाना किसी एक साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालीं विमेंस प्लेयर बनीं। वहीं टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के तीसरे ही मैच में लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ 12 विकेट गंवा दिए।
IND vs SA मैच के रिकॉर्ड्स…
1. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे रन स्मृति मंधाना किसी एक साल (कैलेंडर ईयर) में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनी हैं। उन्होंने 8वें ओवर की पहली बॉल पर छक्का लगाकर इस साल 972 रन बना डाले। वे 23 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के 970 रन के 28 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जो उन्होंने साल 1997 में बनाया था।








