जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद 25 लोगों का रेस्क्यू:हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में तापमान -0.5°C पहुंचा; बिहार के 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात


Loading

धौलाधार पर्वत श्रंखलाओं पर बर्फबारी के कारण चोटियां सफेद हो गई हैं। - Dainik Bhaskar

 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटों से बर्फबारी जारी है। सेना ने डोडा जिले के ऊपरी इलाकों में अपने पालतू जानवरों के साथ बर्फीले तूफान में फंसे बकरवाल समुदाय के 25 आदिवासियों को बचाया है।

वहीं, आज से जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू हुई है। खराब मौसम के कारण 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक यात्रा रोकी गई थी। 3 दिन के बाद यात्रा शुरू होने से श्रद्धालु खुश हैं। सुबह से ही सैकड़ों लोग दर्शन के लिए रवाना हुए।

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन स्नोफॉल हुआ। लाहौल-स्पीति में रात के तापमान -0.5°C दर्ज किया गया। रात में बिलासपुर जिले में निजी बस पर लैंडस्लाइड हुई। हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है। बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में मंगलवार को पहली बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में 2 और 3 इंच तक स्नोफॉल हुआ। केदारनाथ में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। इस वक्त चारधाम यात्रा का दूसरा दौर चल रहा है। रोज 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

बिहार में लौटते मानसून की बारिश जारी है। नेपाल में हो रही बारिश के कारण भी यहां की नदियां उफान पर हैं। यहां के 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सुपौल में 5 हजार घरों में पानी भर गया। मधुबनी में एक लाख की आबादी प्रभावित है।

हिमाचल- बिलासपुर बस हादसे में मृतकों की संख्या 16 हुई:मलबे में बच्चे का शव मिला; पहाड़ी से चट्‌टानें गिरी थीं, 2 घायलउत्तराखंड: चमोली में मौसम की पहली बर्फबारी के बाद लक्ष्मण मंदिर बर्फ से ढक गया।

 

 

जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में 20 इंच पर बर्फबारी दर्ज की गई।जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में बर्फबारी के बाद हर जगह बर्फ जमा हो गई।

लद्दाख: जोजी ला दर्रे बर्फबारी के बाद बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने सड़क से बर्फ हटाई।

हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में मंगलवार को ताजा बर्फबारी के बाद बर्फ से ढके धौलाधार के पहाड़।

 

 

मैदानी राज्यों में ठंड का असर दिखना शुरू

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में भी दिखने लगा है। पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। कई शहरों में पारा 20°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

राज्यों के मौसम का हाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर