![]()

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी महिला सम्मान समारोह का महा अभियान चल रहा है जिसमें दस हजार (10000) महिलाओं को सम्मान का लक्ष्य रखा गया है इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के मुक्तेश्वरा गांव में 200 से अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष शर्मा ने बताया समाजवादी सरकार में प्रत्येक महिला का सम्मान किया गया है और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश अनुसार गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में सभी का सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है आने वाले समय में महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर करने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा
समाजवादी महिला सम्मान समारोह में समाजवादी पार्टी के नेता अंकित भड़ाना ने कार्यक्रम का संचालन किया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अपने विचार रखें
आगामी दिनों में 26 अप्रैल को एक विशाल महिला सम्मेलन समारोह का आयोजन गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के ब्रजघाट में आयोजित होने जा रहा है जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला हिस्सा लेगी
आशुतोष शर्मा ने बताया समाजवादी सरकार आने पर परिवार की मुखिया को₹40000 का आर्थिक सहयोग समाजवादी सरकार में किया जाएगा ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक करने का अभियान उनकी टीम के द्वारा गांव-गांव में चलाया जा रहा है






