खालसा कॉलेज के तीन खिलाड़ियों ने जीते मेडल:एमजीएसयू इंटर कॉलेज कुश्ती में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा


Loading

 

अनूपगढ़ के एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने एमजीएसयू बीकानेर की इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता (पुरुष) में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। यह प्रतियोगिता श्री गंगानगर में आयोजित की गई थी।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ.प्रताप सिंह शेखावत ने बताया-सोयम सिंह ने 130 किलोग्राम श्रेणी में गोल्ड मेडल, रामपाल ने 86 किलोग्राम श्रेणी में सिल्वर मेडल और अरमान सिंह ने 92 किलोग्राम श्रेणी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव मलकीयत सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने समिति की ओर से खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।

प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई थी। अनूपगढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। शहरवासियों ने भी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी शहर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

यह रहे मौजूद इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. सुमन देवी, कमलदीप, तिलोकाराम भाटी, सुनीता शर्मा, दीपिका सैनी, हरप्रीत कौर, सुमन पारीक, बलराम, सुभाष चंद्र, केशव बंसल, शिवराज सिंह, गुड्डी देवी, राज कौर और राजेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थ

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर