15 लाख से बने सामुदायिक भवन को बना दिया डंपिंग स्टेशन


Loading

जोधपुर | रामपोल की बारी से क्रिया झालरा रोड पर 3 साल पूर्व विधायक कोटे से 15 लाख खर्च कर बनाया सामुदायिक भवन अब डंपिंग स्टेशन बन गया है।

मुख्य गेट पर कचरा फैला होने के चलते सामुदायिक भवन में चल रही व्यायामशाला में जाना भी मुश्किल हो गया है। कचरे की दुर्गंध के चलते क्षेत्र के युवा व्यायामशाला में बैठ ही नहीं पा रहे हैं। इसको लेकर समूचे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। पूर्व विधायक स्व. सूर्यकांता व्यास ने पुराने शौचालय की लंबे समय से रिक्त पड़ी जमीन पर सामुदायिक भवन बनवाया था। श्री एकलव्य दल व्यायामशाला भी खोली गई। इसके ठीक सामने सालों पुराने डंपिंग स्टेशन को लोगों ने अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन दो-ढाई माह पूर्व डंपिंग स्टेशन के समीप चट्टानों को तोड़ने का काम शुरू हुआ तो डंपिंग स्टेशन सामने स्थित सामुदायिक भवन (व्यायामशाला) के बाहर शिफ्ट कर दिया।

व्यायामशाला आने वाले युवाओं ने निगम उत्तर के वार्ड 19 की पार्षद कुसुमलता से शिकायत की थी, जब सफाई विंग मौके पर पहुंची तो चैनपुरा निवासी चेतन प्रकाश कच्छवाहा ने उक्त भूखंड को पट्टा सुदा बताया। यह भी बताया कि कच्ची बस्ती में नियमन हो रखा है। भूखंड संख्या 4 के मालिक चेतनप्रकाश ने 28 नवंबर 2024 को निगम उत्तर से ली भवन निर्माण की इजाजत भी दिखा दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर