![]()

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा गांव में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक दादी और उनकी पोती की मौत हो गई। इस घटना में पास बंधी एक गाय भी झुलसकर मर गई। मृतकों की पहचान परसा पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी 50 वर्षीय मुसमात सुदामा देवी और उनकी 11 वर्षीय पोती पिंकी कुमारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपने फूस के घर में बैठी थीं। तभी दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली सीधे उनके घर पर गिरी। बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। मौके पर पहुंचने पर दादी-पोती और गाय मृत पाए गए।
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार को मदद का दिया आश्वासन
अंचलाधिकारी राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली से दो व्यक्तियों और एक मवेशी की मौत हुई है। प्रशासन ने आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएग






