![]()

दुर्गा पूजा के मद्देनजर बिक्रम बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च डीएसपी पालीगंज पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में बाजार परिसर के विभिन्न चौक-चौराहों पर किया गया।
बिक्रम थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि लोग निर्भीक होकर मेले का आनंद ले सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
थाना प्रभारी ने जनता से अपील की कि यदि कहीं कोई असामाजिक तत्व दिखे या उस पर शक हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने में जनता का सहयोग आवश्यक है और पुलिस पूरी तरह तत्पर है। पूरे बिक्रम बाजार में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस फ्लैग मार्च के दौरान बीडीओ पंकज कुमार, अंचल अधिकारी स्वयं प्रभा, थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बल मौजूद थे।






