पटना में रावण वध सुरक्षा पर उच्च स्तरीय बैठक:आयुक्त-आईजी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश, सुरक्षा में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त


Loading

पटना के गांधी मैदान में दशहरा और रावण वध कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक हुई। प्रमंडलीय आयुक्त चंद्रशेखर सिंह और पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई।

इस बैठक में पटना के जिलाधिकारी, एसएसपी सहित अन्य जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता न करने और सभी को सजग व सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

गांधी मैदान में सुरक्षा को लेकर अलर्ट

प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, गांधी मैदान में लोगों का प्रवेश और निकास अवरोध मुक्त तथा सुगम होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल समय पर अपने तैनाती स्थल पर पहुंचें। सभी कार्यक्रम स्थल पूरी तरह खाली होने तक मुस्तैद रहें। आयुक्त ने भीड़ की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने पर भी जोर दिया।

गांधी मैदान को चार सेक्टरों में बांटा

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एंबुलेंस, फायर यूनिट और पेयजल की व्यवस्था की गई है। इन सभी सेक्टरों की जिम्मेदारी अपर जिला दंडाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है।

128 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

गांधी मैदान और उसके आसपास हाई क्वालिटी के 128 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इनमें फिक्स्ड बुलेट और पीटीजेड कैमरे शामिल हैं। भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 10 अस्थाई वॉच टावर भी बनाए जा रहे हैं। जहां पुलिस अधिकारियों के साथ दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे।

कार्यक्रम स्थल के अंदर और बाहर बेहतर रोशनी के लिए 34 प्रकाश मीनारों से 136 एलईडी मेटल लाइट, 229 पोल लाइट और 15 हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी।

आपात स्थितियों में अलर्ट पर व्यवस्थाएं

किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए गांधी मैदान में पूरी व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी सेक्टर पर एम्बुलेंस, फायर यूनिट के साथ साथ दंडाधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहेंगे। वहीं आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एम्स , पीएमसीएच,, एनएमसीएच, और आईजीआईएमएस में इमरजेंसी नियंत्रण 24×7 कार्यरत रहेगा।

परेशानी होने पर पुलिस की ले मदद

जिला नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के अतिरिक्त गांधी मैदान पटना में कार्यक्रम स्थल पर एक अस्थाई नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिला अधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष 0612- 2219810/2219234) एवं आपात नंबर सेवा 112 पर तुरंत दें। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस नियंत्रण कक्ष से भी मोबाइल नंबर 9031825979 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

गांधी मैदान के आसपास नो वेंडिंग जोन, नो पार्किंग जोन

रावण वध के दिन पटना के गांधी मैदान के आसपास क्षेत्र में नो वेंडिंग जोन एवं नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था होगी, रावण वध के कार्यक्रम को देखने के लिए प्रवेश द्वार 4,5,6,7,8,10 एवं 12 और कार्यक्रम पश्चात सभी 12 गेट निकासी के लिए खुले रहेंगे। इस दौरान सभी सड़क मार्गों को अवरोध मुक्त रखा जाएगा और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए यातायात प्रबंधन एवं अधिकारी निरंतर क्रियाशील रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर