![]()


नोएडा के सेक्टर 137 स्थित एक निजी स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान रेलिंग गिरने से दो लोग दब गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही सेक्टर 142 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत नाजुक है।






